Corona Virus: तिहाड़ जेल में कैदियों की हुई स्क्रीनिंग, जारी हुए नए आदेश, जानें पूरी जानकारी

Corona Virus: तिहाड़ जेल में कैदियों की हुई स्क्रीनिंग, जारी हुए नए आदेश, जानें पूरी जानकारी

सेहतराग टीम

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप से जहां एक तरफ विश्व स्वास्थ्य संगठन ने महामारी घोषित कर दी है। वहीं दूसरी तरफ भारत में भी अब इसका असर दिखने लगा है। दरअसल भारत में इसकी वजह से दो लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं लगभग 85 लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं। लगातार इसके बढ़ते प्रकोप को देखते हुए भारत में स्वास्थ्य संगठन और सरकार काफी गंभीर है। इसका अनुमान हम इससे लगा सकते हैं कि भारत सरकार ने सभी राज्यों के स्कूल, कॉलेज और सिनेमा हॉल आदि सभी को बंद करा दिया है। यही नहीं इसके प्रकोप को देखते हुए जेल प्रशासन भी सजग हो गया है।

पढ़ें- कोरोना वायरस से भारत में दूसरी मौत, दिल्ली में 68 वर्षीय महिला की गई जान, जानें पूरा मामला

कोरोना वायरस की वजह से तिहाड़ जेल प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है और सभी जेलों में एक आइसोलोशन वार्ड बनाया है। इसके साथ ही नए कैदियों को पुराने कैदियों से तीन दिन तक अलग रखने का आदेश जारी किया है। तीन दिनों तक नए कैदियों कि स्क्रीनिंग होगी और उसके बाद उनका रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद पुराने कैदियों के साथ उन्हें पुराने वार्ड में भेज दिया जाएगा। यह नियम देशी और विदेशी कैदियों दोनों के लिए जारी किया गया है। इसके बावजूद भी पुराने कैदी विदेशी कैदियों से दूरी बना कर रह रहे है। इतनी सुविधा के बावजूद भी जेल प्रशासन रोजाना कैदियों को इस वायरस से बचने के लिए जागरुक कर रहा है। वहीं एक राहत वाली बात है कि अभी तक जेल में किसी के इस वायरस से संक्रमित होने की खबर नहीं आई है।

जेल अधिकारियों के अनुसार आने वाले नए कैदियों के लिए अगल से सुविधा की गई है। उनकी पहले स्क्रीनिंग की जा रही है और उसके बाद उन्हें तीन दिनों तक अगल वार्ड में रखा जा रहा है। वहीं अधिकारियों का कहना है कि कैदियों के सुविधा के अनुसार उन्हें मास्क भी दिया जा रहा है और उन्हें सेनेटाइजर भी उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके अलावा उनकाी मेडिकल जांच भी करवायी जा रही है।

इसे भी पढ़ें- 

भारत की पहली कोरोना पीड़िता महिला ने ठीक होकर बताया अपना अनुभव, जानें पूरा मामला 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।